Amroha News: केएसएम के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा
अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: क्षेत्र के कौराला स्थित कुंदन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय निदेशक सरदार जगजीत सिंह ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर महमदी, भंइया लखिमियां व अफजलपुर लूट होते हुए आंगापुर के मंदिर साहिब पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। कैडेट्स ने देशभक्ति नारों के साथ राष्ट्र प्रेम व तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, एनसीसी प्रमुख योगेश कुमार, प्रियंजना, चंचल, कोमल, सलोनी, याचिका, कामिनी, रेनू, रंजना, डिम्पी, आरती, सपना, ईरम, काजल समेत बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: कुंडेश्वरी में तिरंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.