Amroha News: कूड़ा निकालने को लेकर मारपीट व अपमानित करने में दो पर केस
अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में कूड़ा निकालने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप है। गांव निवासी पुष्पा के मुताबिक बीती दो अक्तूबर को वह अपने घर से कूड़ा निकाल रही थी। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले वसीम की पत्नी नाजरीन व गुलसार पुत्र शब्बीर विवाद करने लगे। मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया व जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों से बचाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी नाजरीन व गुलसार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.