Amroha News: कुत्ते के हमले से गोवंशीय पशु की मौत, मुकदमा दर्ज
अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: गजरौला में कुत्ते के हमले से गोवंशीय पशु की मौत हो गई। जबकि एक युवती ने किसी तरह अपने को बचाया। कुत्ता गांव में ही एक ग्रामीण के यहां पल रहा है। युवती के परिवार वालों ने इसकी शिकायत की तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के नगला माफी गांव निवासी मूलचंद की पुत्री 20 अगस्त को गाय का दूध निकालने गई थी। तभी गांव का ही उमेश व मुकेश अपना कुत्ता रास्ते में घुमा रहे थे। आरोप है कि मूलचंद की पुत्री पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। उसने किसी तरह अपने को बचाया। वहां बंधे गोवंशीय पशु पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। जिसमें पशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पशु चिकित्सालय ले जाया गया। उपचार के दौरान पशु की मौत हो गई। मूलचंद ने उसका पोस्टमार्टम कराया। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.