Amroha News: कुत्ते का पीछा करते हुए किसान के घर में घुसा तेंदुआ
अमरोहा, सितम्बर 20 -- Amroha News: अटेरना गांव में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ किसान विजेंद्र सिंह के घर में घुस आया। कुत्ते की चीख सुनकर परिवार में जाग हो गई। सामने तेंदुए को देख होश उड़ गए। परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ घर से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। अमरोहा तहसील क्षेत्र के अटेरना गांव निवासी किसान विजेंद्र सिंह शुक्रवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे एक तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए उनके घर में घुस आया। यह भी पढ़ें- Amroha News: दूसरे दिन भी चुबका गांव के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत बरकरार कुत्ते के लगातार चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। कमरे के पास तेंदुए को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.