Amroha News: कीकर के वन में चुनाव के लिए तैयार की जा रही थी शराब, एक गिरफ्तार
अमरोहा, नवम्बर 14 -- Amroha News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि गांव लुहारी खादर में कीकर के वन में छिपकर चुनाव के लिए अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव के ही निवासी शोभा सिंह पुत्र स्व.लखपत सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस टीम ने वहां चल रही भट्ठी से शराब बनाने में प्रयोग हो रहे लोहे का एक ड्रम, तसला, माचिस व कपड़ा, लहन की पन्नी एवं पाइप भी बरामद किए। इसके साथ ही करीब 1300 लीटर लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.