Amroha News: किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करेगा संगठन
अमरोहा, अक्टूबर 17 -- किसानों की मांगें और पंचायत के फैसले Amroha News: आदमपुर शिव मंदिर परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर की मासिक पंचायत हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चीनी मिलें जल्द चालू कराई जाएं, ताकि किसान समय से गेहूं की बुवाई कर सकें। किसान नेताओं ने गंगेश्वरी ब्लॉक के रहरा परिसर में लगे खराब आरओ को ठीक कराने की मांग की। कहा कि ब्लॉक में आने वाले ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इसके अलावा विजिलेंस टीम पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए घरेलू बिजली बिलों, मीटर रीडिंग और ऑनलाइन बिलों में अंतर दूर करने की मांग की गई। पंचायत में अत्यधिक बारिश से बर्बाद हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.