Amroha News: किसानों की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़
अमरोहा, अगस्त 13 -- Amroha News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के अमरोहा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। संगठन से जुड़े किसानों ने यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया। किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार को सौंपा। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा नाजरपुर स्थित किसान भवन से शुरू होकर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय तक निकाली गई। संगठन कार्यकर्ता व किसान ट्रैक्टर पर तिरंगा लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान नरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, मोहन बेनीवाल, राहुल पूनिया, पुष्पेंद्र यादव, अनिल कुमार आदि संगठन से जुड़े किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तिरंगे के साथ ट्रैक्टरों पर निकले किसान, समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन की चेतावनी यह भी पढ़ें- Ghazi...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.