Amroha News: किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को पांच साल की जेल, 11 हजार जुर्माना
अमरोहा, जुलाई 11 -- Amroha News: किशोरी से छेड़छाड़ की घटना में अदालत ने दोषी को पांच साल जेल की सजा सुनाई तथा 11 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। दोषी जमानत पर था, अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से जुड़ा था। 13 अक्तूबर 2023 को नितिन नाम के युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। मामले में पीड़िता के पिता ने आदमपुर थाने में आरोपी नितिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। मामले की सुनवाई स्पेशल पॉक्सो प्रथम की अदालत में विचाराधीन थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने घटना से जुड़े साक्ष्य व गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नितिन को दोषी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.