Amroha News: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमरोहा, अगस्त 10 -- Amroha News: मंडी धनौरा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने सोमवार दोपहर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि दोपहर के वक्त किशोरी घर के कमरे में चली गई। इसके बहुत देर बाद तक भी जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन मौके पर पहुंचे। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में शव को नीचे उतारा गया। बिना पुलिस कार्रवाई आननफानन गंगा किनारे मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने इस बावत जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.