Amroha News: किशोरियों के टीकाकरण में लापरवाही पर 11 एएनएम को कारण बताओ नोटिस
अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। शहर सीएचसी से जुड़े स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम के स्तर से 14 साल तक की किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण में लापरवाही बरती गई। टीकाकरण रिपोर्ट शून्य होने के मामले में सीएचसी प्रभारी ने 11 एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की चेतावनी दी है। सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली एचपीवी वैक्सीन का जिले में टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण 14 साल तक की किशोरियों का किया जाना है। स्वास्थ्य अफसरों ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का कर्मचारियों को निर्देश दिया है। ताकि टीकाकरण लक्ष्य को तय समय में प्राप्त किया जा सके। इसके बाद भी जिले में वैक्सीन के टीकाकरण की रफ्तार सुस्ती है। अमरोहा सीएचसी के तहत जब्दी, पृथ्वीपुर, अब्बलपुर, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.