Amroha News: किन्नर ने यौन व शारीरिक शोषण का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, नवम्बर 18 -- Amroha News: स्थानीय एक किन्नर ने संभल जिले के कुछ किन्नरों पर उसका यौन व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस जांच के बाद वीडियो करीब डेढ़ वर्ष पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में एसआई की तहरीर पर कुछ किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। पीड़ित किन्नर गजरौला का निवासी बताया जा रहा है जबकि आरोपी किन्नर संभल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि संभल जिले के किन्नरों ने गजरौला के किन्नर के साथ यौन व शारीरिक शौषण किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मामले में एसआई की तहरीर पर कुछ किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है, हालांकि वीडियो करीब डेढ़ वर्ष पुराना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.