अमरोहा, अक्टूबर 9 -- Amroha News: गजरौला। कार सवार लोगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। घटना बीती चार सितंबर की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के शांतिनगर मोहल्ला निवासी भोगेंद्र सिंह का नवादा गांव निवासी पहलाद से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। चार सितंबर को चौपला पर खड़ा हुआ किसी का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि पहलाद अपने साथियों के साथ कार से आया तथा भोगेंद्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। चौराहे पर हुई मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने इस मामले में पहलाद, अनुज, मोहित व सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...