Amroha News: काम ठप कर बारिश में धरने पर डटे संविदा कर्मी
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: सीएचओ, संविदा एएनएम व एनएचएम कर्मियों ने गुरुवार को भी काम ठप कर अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहरी-ग्रामीण आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर ताले लटके रहे। वहीं संविदा एएनएम की हड़ताल से महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हुआ। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। गुरुवार को आंधी और बारिश के बीच भी सीएचओ, संविदा एएनएम व एनएचएम सीएमओ कार्यालय पर डटे रहे। कर्मचारियों ने समान वेतन, नियमितीकरण, कैशलैस इलाज, भत्ते, रिक्त पदों पर गैर जिलों में तबादला और अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक धरना-प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: संविदा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.