Amroha News: कांवड़ लाते वक्त नशे से दूर रहने की अपील की
अमरोहा, अगस्त 1 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव भदौरा में शुक्रवार को रंजीत सिंह के आवास पर राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक हुई। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने सावन माह में कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं को जल लाते समय विशेष संयम बरतने, नशे आदि बुरी प्रवृतियों से दूर रहने, अधिक ऊंचाई वाले डीजे आदि साथ न ले जाने, डीजे को निर्धारित मानकों के मुताबिक बजाने आदि की अपील की। इस दौरान मुकेश सिंह, रूपचंद्र सिंह, जयवीर सिंह, रमन सिंह, पीतम सिंह, ऊदल सिंह, रंजीत सिंह, रणवीर सिंह, भूकन सिंह, राजू सैनी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.