अमरोहा, जुलाई 25 -- Amroha News: कांवड़ यात्रा मार्ग में शिव भक्तों की सुविधाओं के मद्देनजर शुक्रवार को सनातन जागरण मंच पदाधिकारियों ने नगर पालिका के ईओ विजयपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया कि सावन माह में कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही है। यात्रा के दौरान शिवभक्त गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। मंदिरों पर भी विशेष पूजा-अर्चना होती है। शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर में साफ-सफाई एवं मार्ग के गड्ढों को भरवाने की मांग की। नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी मांग की। इस दौरान दिनेश कुमार अग्रवाल, अतुल शर्मा, विभोर अग्रवाल, अंकित गुप्ता, संजीव गोयल, जय अग्रवाल, रोहतास कुमार, विमल अग्रवाल, रमेश गुप्ता, अनुपम त्यागी, ज्ञान प्रकाश, मुनीश सागर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...