Amroha News: कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस ने कसी कमर, एसपी ने की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा
अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: सावन के तीसरे और चौथे सोमवार की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को एसपी लखन सिंह यादव ने कैंप कार्यालय में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कांवड़ मार्गों पर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जिले को जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। एसपी ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किए गए पुलिस प्रबंधों की जानकारी ली। कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखने को कहा, बैठक में सड़क हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.