Amroha News: कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: अमरोहा। शनिवार को अतरासी रोड स्थित युवा भाजपा नेता आकाश चौधरी के आवास पर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। आकाश चौधरी ने कहा कि हिन्दू पंचांग के अनुसार पवित्र श्रावण मास का प्रारंभ हो चुका है। इस पावन महीने में प्रदेश के विभिन्न मार्गों से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़िये कांवड़ में गंगाजल लेकर अपनी यात्रा पर निकलते हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के सभी राष्ट्रीय व स्थानीय मार्गों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह डायवर्ट रहती है। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांवड़ को लेकर 12 तक सभी स्कूल-कालेज बंद जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि कांवड़ यात्रा के मुख्य दिनों विशेषकर शिवरात्रि व श्रावण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.