अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: अमरोहा। आगामी कांवड़ यात्रा एवं चेहलुम के मद्देनजर बुधवार दोपहर शहर कोतवाली में संभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। सीओ सिटी डॉ.प्रदीप कुमार व कोतवाल सुनील कुमार ने कांवड़ शिविर के आयोजकों, अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों तथा डीजे संचालकों को शासन की गाइडलाइन की जानकारी दी। धार्मिक आयोजनों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति व्यवस्था के साथ मनाने की अपील की।डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों एवं न्यायालय एवं शासन के निर्देशों संग निर्धारित ध्वनि सीमा का अनुपालन करने व बिना अनुमति किसी भी प्रकार का डीजे संचालन नहीं करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कांवड़ यात्रा एवं चेहलुम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत...