Amroha News: कस्तूरबा विद्यालय की रसोई में गैस पाइप फटने से लगी आग, रसोईया झुलसी
अमरोहा, अक्टूबर 7 -- Amroha News: फूलपुर-बीझलपुर के नजदीक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की रसोई में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लग गई। हादसे में रसोईया के हाथ और बांह झुलस गए। आग लगते ही विद्यालय में अफरातफरी मच गई और सभी 100 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग से रसोई या विद्यालय में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। नायब तहसीलदार द्वारा की गई जांच में सिलेंडर का पाइप पुराना या ढीला रहने से हादसे की आशंका जताते हुए आला अफसरों को रिपोर्ट भेजी गई है। गांव फूलपुर-बीझलपुर के नजदीक स्थित नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की रसोई में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फट गया। इससे रसोई में आग लग गई। हादसे में रसोईया गीता रानी के हाथ और बांह झुलस गईं। आग लगते ही विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.