Amroha News: कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: नगर के मोहल्ला नाईपुरा के बुध बाजार में चामुंडा मंदिर से शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों व जयकारों से वातावरण भक्तिमयी बन गया। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था व आपसी भाईचारे को बढ़ाना है। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव व माता चामुंडा के जयकारे लगाए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान त्रिकाल सैनी, बाबूराम सैनी, राम शरन सिंह, वीर सिंह सैनी, सरदार राम सिंह, रवि सैनी, संदीप सैनी, जतवीर सिंह सैनी, गणपत सिंह, जयपाल सिंह, ओंकार सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में पावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.