Amroha News: कर्मचारियों को दिया जनगणना का प्रशिक्षण
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: शहर के जेएस हिंदू इंटर कालेज में मंगलवार को कर्मचारियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 का द्वितीय चरण शुरू होने वाला है। चार्ज क्षेत्र अमरोहा नगर पालिका की जनगणना के लिए कुल 542 जनगणना ब्लॉक व 92 सुपरवाइजर ब्लॉक बनाए गए हैं। जनगणना ब्लॉकों में लगाए गए कर्मचारियों को जनगणना कार्यालय से नामित मास्टर ट्रेनर्स ने बैचवार प्रशिक्षण दिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कर अधीक्षक केशव प्रसाद समेत पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.