Amroha News: करवा चौथ को लेकर बाजार हुए गुलजार, बढ़ी खरीदारी
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: करवा चौथ पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। बाजारों में साड़ी, सूट, चूड़ी, बिंदी, आभूषण, मेकअप के सामान और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाएं ब्यूटी पार्लर व मेहंदी लगाने वालों से संपर्क कर रही हैं। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर बाजारों में कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: करवा चौथ के लिए सज गए हैं बाजार, बढ़ी रौनक ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन की साड़ियां, सूट व अन्य सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लाल, गुलाबी रंग के परिधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.