Amroha News: करनपुर में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस ए-मोहम्मदी
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर में बुधवार सुबह ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए-मोहम्मदी अकीदत और एहतराम के बीच पूरी शान-ओ-शौकत से निकाला गया। जुलूस में सबसे आगे बच्चों की टोली रही। बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर नात-ए-पाक पढ़ते हुए। नारे लगाते हुए पूरे जोशो-खरोश के साथ हिस्सा लिया। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान पूरे गांव का माहौल नूरानी रहा। जुलूस में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग और नौजवान भी शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का पैगाम दिया। जुलूस के समापन पर मुल्क और समाज की खुशहाली और तरक्की संग आपसी भाईचारे कायम रखने के लिए दुआ की गई। यह भी पढ़ें- शानो-शौकत से निकला बारावफात का जुलूस यह भी पढ़ें- Dehradun News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखा जबरदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.