Amroha News: कब्रिस्तान में छिपाई चोरी की रकम निकालने पहुंचे मुरादाबाद के तीन चोर धरे
अमरोहा, अगस्त 8 -- Amroha News: नगर के संभल चौराहे पर इनवर्टर-बैटरी की दुकान से चोरी की गई रकम को मुरादाबाद के चोरों ने कब्रिस्तान में छिपा दिया था। शनिवार को रकम लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार तीन चोरों की निशानदेही पर 47 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि बीती 31 जुलाई को नगर के संभल अड्डे के पास नफीस की इनवर्टर-बैटरी की दुकान के गल्ले से 97 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। चोर सीसीटीवी में कैद हुआ था। स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम जांच में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ईदगाह के पास चेकिंग कर तीन आरोपियों कासिम, अमन व अयान निवासी नई बस्ती कैलसा रोड थाना पाकबड़ा जिला मुरादाबाद को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 31 जुलाई को उन्होंने ही नफीस की दुकान का शटर उठाकर गल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.