अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दाउद सराय में न्याय पंचायत अव्वलपुर की मिनी क्रीडा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता निखिल जैन व बीईओ अरुण कुमार ने किया। 50 मी दौड़ बालिका वर्ग में अनमता व हर्षिता व बालक वर्ग में शारिक व फैजान पहले दो स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदिल व वलिद जबकि बालिका वर्ग में अलफिजा व अरसीन पहले दो स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अर्श व इब्राहिम एवं बालिका वर्ग में सहजीन व अनमता ने पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया। जूनियर स्तर पर भी सुभान, अरहान, अल्तमस, असद, अनुज, शोएब, संध्या, डोली, शुएब, आरिश, राजनंदनी ने अपने-अपने वर्ग में विजेता का खिताब पाया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न कबड्डी ...