Amroha News: कपड़े सुखाते वक्त तार में उतरे करंट से महिला की मौत, कोहराम
अमरोहा, अक्टूबर 6 -- Amroha News: सुखाने के लिए लोहे के तार पर कपड़े डालते वक्त सोमवार शाम करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। माना जा रहा है कि घर को बिजली आपूर्ति करने वाले कट लगे केबिल से तार में करंट आया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का दफीना कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी फारुख की 28 वर्षीया पत्नी जुलेखा सोमवार शाम अपने घर में बंधे लोहे के तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थी। इस दौरान केबिल में कट लगा होने से लोहे के तार में अचानक करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर जुलेखा गंभीर रूप से झुलस गई। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन महिला को उपचार के लिए नगर के एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को गांव ले गए। जुलेखा के चार बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.