Amroha News: कपड़ा खरीदने को लेकर दुकानदार व ग्राहकों के बीच मारपीट, कोतवाली में हंगामा
अमरोहा, नवम्बर 19 -- Amroha News: नगर में दुकान पर कपड़ा खरीदने को लेकर मंगलवार शाम दुकानदार व ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि दुकानदार व उसके नौकरों ने ग्राहकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्राहकों के पक्ष में व्यापारियों ने कोतवाली पर हंगामा किया। आनन फानन में पुलिस ने पांच नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी मुस्कान पत्नी निशित अग्रवाल अपनी ननद मेघा पुत्री अजय कुमार अग्रवाल के साथ मंगलवार शाम नगर में पुराना डाकखाना के पास एक क्लॉथ हाउस पर कपड़ा खरीददारी के लिए पहुंची थी। आरोप है कि दुकान पर कपड़ा पसंद नहीं आने पर जब वह बिना कुछ खरीदे ही चलने लगी तो दुकान स्वामी आफताब व आबिद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.