Amroha News: कन्या पाठशाला में छात्राओं ने रचाई आकर्षक मेहंदी
अमरोहा, अगस्त 12 -- Amroha News: मंडी धनौरा। स्थानीय कन्या पाठशाला में इनरव्हील क्लब के संयोजन में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने क्लब सदस्यों के हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। क्लब की अध्यक्षा मीशा गोयल, सोनल, ऋतुजा टंडन व नीरू ने छात्राओं की रचाई गई मेहंदी के डिजाइन व कलात्मक प्रतिभा की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में सबा, इकरा व नेहा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंशा, प्रज्ञा, हिमानी, जीनत व इस्बा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.