अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। रहरा थाना क्षेत्र के गांव देहरी गुर्जर में अवैध कच्ची शराब तैयार करने व बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन किया। चेताया कि अवैध शराब तैयार करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारियों के यहां धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि गांव में एक महिला समेत कई लोग अवैध शराब तैयार करने व बेचने में लगे हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। कई ग्रामीण शराब पीने के बाद हंगामा करते हैं। यह लोग महिलाओं व युवतियों संग छेड़खानी करते हैं और गांव में मारपीट आए दिन की बात हो गई है। बताया कि कई ग्रामीण ऐसे हैं जो शराब पर अपनी सारी जमा पूंजी लुटा रहे हैं जबकि उनके बच्चे भूखे मरने के कगार पर हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि शराब तैयार करने व बेचन...