Amroha News: ओवरब्रिज की ग्रिल काटी-खंभे भी टूटे, हादसों का खतरा बढ़ा
अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: टीपी नगर रेलवे ओवरब्रिज पर व्यू-कटर की तैयारी के बीच इसके दोनों तरफ की लोहे की सुरक्षा ग्रिल काटी जा रही है। ओवरब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए आधे से ज्यादा स्ट्रीट लाइट पोल पहले ही उखड़ चुके हैं। ओवरब्रिज पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के बीच रात के समय अंधेरा पसरने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। शहर के अमरोहा-जोया रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये से व्यू कटर लगाने की तैयारी है। इसके लिए ओवरब्रिज के दोनों तरफ की साइडों पर लगी लोहे की सुरक्षा ग्रिल को काटा जा रहा है। कार्य की धीमी रफ्तार के चलते पिछले करीब दस दिन बाद भी ग्रिल को पूरी तरह से नहीं काटा जा सका है। ऐसे में ओवरब्रिज पर सुरक्षा ग्रिल न लगी होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि ओवरब्रिज पर लाखों रुपये की लागत से लगाए आधे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.