अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। सबमर्सिबल विवाद के चलते चाचा द्वारा चाकू घोंपने से घायल परचून दुकानदार की हालत मेरठ के अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक उसके पेट का ऑपरेशन होने के बाद भी सुधार नहीं है। उधर, आरोपी चाचा तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी नौशाद ने घर में लगे सबमर्सिबल को लेकर विवाद के दौरान शनिवार शाम 30 वर्षीय वसीम पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए थे। पेट, सीने व बांह में चाकू लगने से वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक उसकी आंत बाहर निकल आईं। यह भी पढ़ें- सममर्सिबल विवाद में आग बबूला हुआ चाचा; भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, आंतें निकाल दीं घर में मची चीख-पुकार के बीच घायल को आनन-फानन में नगर के सीएचसी में भर्...