Amroha News: ऑपरेशन किरण में दो परिवारों में समझौता कराया
अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: पारिवारिक विवादों को सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन किरण अभियान के तहत अमरोहा पुलिस ने दो मामलों में काउंसलिंग कराई। थाना हसनपुर और थाना मंडी धनौरा पुलिस ने एक-एक प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। काउंसलिंग के दौरान दोनों दंपतियों के बीच आपसी मतभेद दूर कराकर सुलह-समझौता कराया गया। इसके बाद दोनों जोड़ों को प्रेमपूर्वक साथ रहने के लिए राजी कराकर सकुशल उनके घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.