अमरोहा, अगस्त 13 -- Amroha News: ऑपरेशन किरण अभियान के तहत अमरोहा पुलिस ने पारिवारिक विवादों को सुलझाते हुए पांच परिवारों को बिखरने से बचाया। महिला थाना अमरोहा, थाना अमरोहा नगर, थाना सैदनगली व थाना अमरोहा देहात पुलिस ने प्राप्त कुल पांच प्रार्थना पत्रों की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर आपसी मतभेद दूर कराए व पांच दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराया। इसके बाद सभी दंपतियों को राजी-खुशी, प्रेमपूर्वक नवजीवन के लिए उनके घर रवाना किया गया। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस की इस पहल से परिवारों में आपसी सौहार्द कायम हुआ और टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से साथ रहने का अवसर मिला, अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: तीन परिवारों को पुलिस ने टूटने से बचाया

हिंदी हिन्द...