Amroha News: एसपी बोले सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। एसपी लखन सिंह यादव ने सोमवार देर रात पुलिस कार्यालय सभागार में सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुन त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, प्रचलित अभियान व आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। पूरा जोर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर रहा।एसपी ने जिले के टॉप-10 अपराधी, चिन्हित माफिया व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, हिस्ट्रीशीट, जिला बदर समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। शातिर अपराधियों की पहचान कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंग पंजीकरण करने संग प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.