अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: शनिवार को पुलिस लाइन पहुंचे एसपी लखन सिंह यादव ने यूपी-112 के जर्जर वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यूपी-112 की गाड़ियों की कार्यप्रणाली, उपलब्धता और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी की। इसके साथ ही एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तहत आयोजित मेडिकल परीक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल जांच की प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर नजर दौड़ाई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी का जोर पुलिस सेवाओं को प्रभावी बनाने और भर्ती प्रक्रिया में...