Amroha News: एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: एसपी लखन सिंह यादव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय स्थित जन शिकायत प्रकोष्ठ और वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों, शिकायतों के निस्तारण और कार्यालयीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और कार्यालय की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने को लेकर भी निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.