Amroha News: एसडीएम ने ली राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की बैठक
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: मंडी धनौरा। मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम शैलेष दुबे ने राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की बैठक ली। राजस्व व प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्यों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया। कहा कि प्रशासनिक व जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व से जुड़े मामलों, नामांतरण, अंश निर्धारण, रोवर नाप, जनगणना की तैयारियों व धारा 24 एवं धारा 116 से संबंधित प्रकरणों की गहनता संग समीक्षा की। इसके अलावा मत्स्य पालन की प्रगति रिपोर्ट व कई विभागों से प्राप्त आवेदनों और पत्रों पर हुई कार्रवाई की भी बिंदुवार जानकारी ली। निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट में किसी भी त्रुटि का तत्काल सुधार किया जाए। बूथों की जियो-टैगिंग की सही फीडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 100 साल से अधिक आयु वाले मतदात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.