Amroha News: एमएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने क्रिकेट में दिखाया दमखम
अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: एमएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने क्रिकेट मैच आयोजन में प्रतिभाग किया। छात्रा वर्ग की टीम थंडर गर्ल्स व गोल्डन गर्ल्स एवं छात्र वर्ग की टीम लीजेंड व फाइटर वर्ग में बांटी गईं। छात्रा वर्ग में थंडर गर्ल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम किया। छात्र वर्ग में फाइटर टीम ने लीजेंड टीम को पराजित कर मुकाबला जीत लिया। मैच के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ खेल का आनंद लिया। इससे पूर्व शुभारंभ विद्यालय निदेशिका बबीता सिंह, प्रधानाचार्या अंजलि चौधरी व राजेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्या ने सभी को टीम भावना का महत्व भी बताया। इस दौरान अभिनंदन शर्मा, मयंक शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अमित कुमार, मनु शर्मा, पुष्कर चौहान, अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.