Amroha News: एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये निकाले, रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, सितम्बर 28 -- Amroha News: एटीएम कार्ड बदलकर युवक के बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। फोन पर बैंक की ओर से अलर्ट मैसेज आया तब पीड़ित को घटना की जानकारी हुई।मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार शहर की मछली मंडी निवासी उस्मान ने बीती 12 सितंबर की रात अपने बेटे साहिल को एटीएम कार्ड देकर एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए भेजा था। इंदिरा चौक के पास पीएनबी की एटीएम मशीन पर साहिल रुपये निकाल रहा था, तभी एक व्यक्ति अंदर घुस आया। आरोप है कि साहिल को उसने अपनी बातों में ले लिया। एटीएम कार्ड सही नहीं लगाने की बात कहते हुए आरोपी ने साहिल से एटीएम ले लिया। इसी दौरान आरोपी ने एटीएम कार्ड बदल दिया व एटीएम के पिन के बारे में भी जानकारी कर ली। बाद में आरोपी ने एटीएम मशीन में नकदी नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.