Amroha News: एक दर्जन मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की दो बिजली लाइनें, हादसे का खतरा
अमरोहा, नवम्बर 10 -- Amroha News: गंगेश्वरी विकास खंड के के गांव दौरारा में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइनें ग्रामीणों के लिए मौत का खतरा बनी हुई हैं। गांव के करीब एक दर्जन मकान इन लाइनों की चपेट में हैं। तार बार-बार टूटकर गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की दो बिजली लाइनें गुजर रही हैं। इनमें से एक लाइन बंद है, जबकि दूसरी चालू है। चालू लाइन के तार अक्सर टूटकर घरों की छतों और आंगन में गिरते रहते हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हर समय दहशत में रहते हैं। बारिश और आंधी के समय तो खतरा और भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.