अमरोहा, अगस्त 10 -- Amroha News: नगर में श्याम बाबा परिवार की ओर से खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें बाहर से आए कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। कीर्तन की समाप्ति पर भक्तों द्वारा बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। रविवार देर रात्रि नगर के श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में एकादशी पर्व के अवसर पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित पप्पू गिरी ने बाबा का विधि विधान के साथ पूजन कर संकीर्तन का शुभारंभ किया। संकीर्तन में बाहर से आए कलाकारों ने बहुत ही सुंदर तरीके से बाबा के चरणों में अपनी हाजरी लगाई। भजन गायक सौरभ मित्तल एवं राहुल दीवाना ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर सभी भक्तों का मन मोह लिया। अन्य कलाकारों ने भी श्याम बाबा का भजन गाकर को झूमने को मजबूर कर दिया। बाबा के कीर्तन में काफी संख्...