Amroha News: एएनएम व सीएचओ की हड़ताल से लटके ताले, मरीज परेशान
अमरोहा, अक्टूबर 18 -- Amroha News: सीएचओ व एएनएम की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शनिवार को भी जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके रहे। मरीज अपनी जांच व इलाज कराने के लिए निजी अस्पतालों में भटके। महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पर असर पड़ा। धरने पर एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार संगठन की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। सीएचओ का अलग कैडर बनाकर उनका नियमितीकरण किया जाए। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल किया जाए। साथ ही नियमित भर्तियों में सीएचओ को अनुभव के आधार पर वरीयता दी जाए। इसके अलावा रिक्त पदों पर स्थानांतरण किया जाए। स्वास्थ्य बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा दी जाए। मांगों को पूरा करने तक हड़ताल जारी रहेगी। जल्द मांगें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.