अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: गजरौला। उधार में पकौड़ी नहीं देने पर दुकानदार व ग्राहक के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। ग्राहक ने दुकानदार पर गोमांस की पकौड़ी बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। झूठी सूचना देने के आरोप में ग्राहक का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी नन्हे गांव में ही मुर्गे की पकौड़ी बेचता है। सोमवार देर शाम गांव निवासी राहुल उससे उधार में पकौड़ी लेने आया लेकिन नन्हे ने उधार पकौड़ी देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: शिकोहाबाद में व्यापार मंडल के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट आरोप है कि राहुल ने दुकानदार पर गोमांस की पकौड़ी बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया...