Amroha News: उधार के रुपये मांगने पर युवक पर हमला, हालत
अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: नगर के मोहल्ला कटरा में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने गए युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि हमलावर युवक को मरा समझकर मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कटरा निवासी सलमान सोमवार देर रात एक युवक के घर उधार दिए गए अपने रुपये वापस मांगने गया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर विवाद हो गया। इसके बाद युवक और उसके साथियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से सलमान पर हमला कर दिया। सलमान के भाई सलीम मलिक के मुताबिक हमले में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.