Amroha News: ई-रिक्शा में आए चोर दुकान के आगे रखी डायपर की रैक ले उड़े, वीडियो वायरल
अमरोहा, सितम्बर 15 -- Amroha News: शहर में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, इसका सुबूत रविवार रात मोहल्ला पीरजादा में देखने को मिला है। ई-रिक्शा सवार दो चोर दुकान के आगे रखी डायपर की रैक उठाकर ले गए। हैरान करने वाली बात ये है कि चोरों ने घटना को रात के सन्नाटे में नहीं, बल्कि राहगीरों की आवाजाही के बीच बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला निवासी उमर डायपर का कारोबार करते हैं। घर के पास ही उनकी दुकान है और उन्होंने दुकान के बाहर रैक में डायपर लगा रखे थे। रविवार रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा में सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने बिना किसी डर के दुकान के सामने से रैक उठाई और ई-रिक्शा में रखकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.