Amroha News: ई-रिक्शा चालक ने की कार्रवाई की मांग
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: मंडी धनौरा। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 60 वर्षीय ई-रिक्शा चालक जयपाल पुत्र खचेडू ने मंगलवार को थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। आरोप लगाया कि बीती 31 जुलाई की सुबह एक ट्रांसपोर्ट से दाल के 11 कट्टे ई-रिक्शा में लाद कर पहुंचाने के बाद दुकान मालिक ने कट्टों को बेसमेंट में रखने के लिए कहा। जयपाल ने अपने खराब स्वास्थ्य व शारीरिक कमजोरी का हवाला देते हुए इससे इनकार किया तो व्यापारी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.