अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: शहर के बंबूगढ़ चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने शनिवार रात ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट के दौरान सारी हदें तोड़ दी गईं। रामडोल शोभायात्रा के ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान आगे जाने से रोकने पर आपा खोए एलआईसी कर्मचारी ने दाढ़ी खींचते हुए ई-रिक्शा चालक को सरेराह बेदर्दी से पीटा। दुस्साहसिक घटना को पुलिस की मौजूदगी में अंजाम दिया गया। दाढ़ी खींचने पर हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने बाद में आरोपी को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है हालांकि पुलिस स्तर पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र का है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे रामडोल शोभायात्रा के चलते शहर के बंबूगढ़ चौराह...