Amroha News: ई-जनगणना में शत प्रतिशत कार्य पूरा करने पर शाइस्ता बानो सम्मानित
अमरोहा, नवम्बर 29 -- Amroha News: नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह ने ई-जनगणना का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शाइस्ता बानो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी ने उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण की सराहना कर बधाई दी। कहा कि ई-जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होता। यह लगन, मेहनत और समयबद्ध कार्य का परिणाम है। शाइस्ता बानो का कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। अन्य कर्मचारियों से भी इसी तरह निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। बताया कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने में कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: स्व-गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.