Amroha News: ईवीएम वेयरहाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में डबल लॉक व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोदाम सील्ड और व्यवस्थित पाए गए। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम और वीवीपैट के रखरखाव की नियमित निगरानी की जाती है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.