Amroha News: ईद मिलादुन्नबी पर नौगावां सादात में अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस
अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मंगलवार को कस्बे में अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस रजा जामा मस्जिद से शुरू होकर बुध बाजार, मुख्य चौराहा होते हुए मोहल्ला अलीनगर स्थित जाटव वाली पुलिया तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस पुराना पशु अस्पताल, गौतम नगर और इस्लाम नगर से गुजरते हुए दोबारा रजा जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक और दरूदो-सलाम की सदाएं गूंजती रहीं। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल किया। आखिर में अमन, भाईचारे तथा मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं की गईं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस दौरान सभासद राशिद अली, नवाब अली, हाजी अशरफ कुरैशी, हाजी राशिद कुरैशी, पैगाम मलिक, शादाब सलमानी, नौशाद सलमानी, मुफ्ती मुजाहिद हुसैन, मौलाना परवेज, मौलाना रफी, चेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.